कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की. इस बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ये जोश सबूत है कि कांग्रेस मजबूत है और सब राहुल गांधी पर विश्वास करते हैं. संगठन को सशक्त करने के लिए राहुल गांधी ने क्या संदेश दिया है, इस सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने पूरे विस्तार से अपनी बात रखी. दूसरे प्रदेशों से पर्यवेक्षक आएंगे और सबसे चर्चा करेंगे ताकि एक सही जिला कांग्रेस कमेटी बन सके.
'आने वाले भविष्य का नव निर्माण करेगी'
अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, "देश के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश में आज हमारे नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन की आधारशिला रखी। उनकी दूरदृष्टि, निष्ठा, समर्पण और साहस से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हर नेता और कार्यकर्ता उत्साह से भरा हुआ है। मध्य प्रदेश की जनता में राहुल गांधी को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। आज राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में जिस ऊर्जा का संचार किया है, वह आने वाले भविष्य का नव निर्माण करेगी. जय कांग्रेस विजय कांग्रेस."
'
यह संघर्ष और संगठन की नई शुरुआत'
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, "आदरणीय राहुल गांधी जी ने भोपाल के रविंद्र भवन में संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों एवं AICC सदस्यों को संबोधित किया! मध्य प्रदेश से शुरू हो रहा संगठन सृजन अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, यह संघर्ष और संगठन की नई शुरुआत है!"
'कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं'
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर कहा, "जननायक राहुल गांधी जी ने भोपाल के रविंद्र भवन में संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों एवं AICC सदस्यों को संबोधित किया. इस अभियान का उद्देश्य, कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं, उन्हें और सशक्त बना कर संगठन को मज़बूत बनाना है