रमजान का 18वां रोजा, देखें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय - AWAM AUR KHABAR

BREAKING

रमजान का 18वां रोजा, देखें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय

 




रमजान महीने की शुरुआत होते ही रोजा रखने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. 17 रोजा पूरा होने के बाद अब रोजा रखने का कारवां अठारहवां रोजे तक पहुंच चुका है. बुधवार 19 मार्च 2025 को माह-ए-रमजान का 18वां रोजा रखा जाएगा. इस्लाम के अनुसार अठाहरवां रोजा रोजेदार को जन्नत का फरियादी बना देता है.


इसलिए खास है रमजान का अठारहवां रोजा

रमजान में रोजेदार जब अल्लाह पर ईमान रखकर नेक, ईमानदारी, जरूरमंदों की मदद कर, यतीम बच्चों की मददकर रोजा रखता है और अल्लाह को दिल से याद करा है, उनकी दुआ जरूर कुबूल होती है. रमजान के दौरान नेक अमल का यह सिलसिला पहले रोजे से ही शुरू हो जाता है और अठारहवें रोजे तक पहरेजगारी का काफिला बन जाती है. इसलिए अठारहवां रोजा मगफिरत के अशरे का पयाम और नेकी का निजाम है.

रमजान में नेकी अमल के साथ ही सही तरीके से रोजा रखना भी बेहद जरूरी होता है. रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना चाहिए. बता दें कि रमजान के दिनों में अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनट का अंतर होता है. ऐसे में जान लीजिए कि 19 मार्च को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय यहां देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं. 
रमजान 19 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय

    शहर का समय  इफ्तार का समय      
दिल्ली (Delhi) सुबह 05:07 शाम 06:34
मुंबई (Mumbai) सुबह 05:30 शाम 06:50
हैदराबाद (Hyderabad) सुबह 05:15 शाम 06:38
कानपुर (Kanpur) सुबह 04:56 शाम 06:21
लखनऊ (Lucknow) सुबह 04:53 शाम 06:19
कोलकाता (Kolkata) सुबह 04:26 शाम 05:48
मेरठ (Meerut) सुबह 05:05 शाम 06:33
नोएडा (Noida) सुबह 05:06 शाम 06:341
जयपुर (Jaipur) सुबह 05:14 शाम 06:41
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 05:14 शाम 06:35
अहमदाबाद (Ahmedabad) बह 05:29 शाम 06:52
पटना (Patna) सुबह 04:37 शाम 06:02
रांची (Ranchi) सुबह 04:38 शाम 06:03
चेन्नई (Chennai) सुबह 05:03 शाम 06:21


Pages